हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? | Saurmandal ka sabse bada grah kaun sa hai? | which is largest planet in our solar system in hindi
नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल मे हम जानेंगे की हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? which is largest planet in our solar system in hindi? Saurmandal ka sabse bada grah kaun sa hai?
पिछले आर्टिकल मे हमने हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? के बारे मे जाना था।
Table of Contents
हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? Which is Largest Planet in the Solar System?
सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है। बृहस्पति ग्रह सौरमण्डल मे सूर्य से दूरी के क्रम से पाँचवां ग्रह है। यह सभी ग्रहों से बहुत विशाल है। बृहस्पति ग्रह पूरा गैस का गोला है। इसके अंदर ठोस चट्टान बस कोर मे है। बृहस्पति ग्रह का भार पूरे ग्रहों के भार से 2.5 गुना ज्यादा है।
बृहस्पति ग्रह को हम नंगी आँखों से रात मे चमकते हुए देख सकते है। यह तीसरा ग्रह है सबसे ज्यादा चमकता है। इसके पहले चंद्रमा और शुक्र ग्रह है जो ज्यादा चमकते है।
बृहस्पति ग्रह अपने धुरी पर एक चक्कर पूरा करने मे 1 दिन 9 घंटे 55 मिनट लगता है। सूर्य का पूरा एक चक्कर 11.86 वर्ष मे लगाता है।
सूर्य से इस ग्रह की दूरी 77 करोड़ 70 लाख किलोमीटर का है। सौरमंडल का एकमात्र यह ऐसा ग्रह है जिसका द्रव्यमान केंद्र सूर्य के आयतन के बाहर स्थित है।
बृहस्पति ग्रह का भार पूरे सौरमंडल के भार के हजारवें हिस्सा रखता है। सूर्य के 1/10 भाग के बराबर इसका भार है।
पृथ्वी का त्रिज्या बृहस्पति के त्रिज्या से 11 गुना छोटा है। दोनों ग्रह की न्यूनतम दूरी 59 करोड़ किमी का है। परंतु जब दोनों ग्रह एक दूसरे से अधिक दूर रहते है तब दूरी 80 करोड़ किलोमीटर का हो जाता है।
बृहस्पति ग्रह के पास वर्तमान समय मे 79 उपग्रह है। जिसमे चार प्रमुख चाँद है। आयो, यूरोपा, गैनिमेड और कैलिस्टों। गैनिमेड सबसे बड़ा उपग्रह है।
जैसा की बृहस्पति गैस का बना हुआ है इसीलिए इसे गैस दानव कहते है। इसके अलावा यह सबसे बड़ा गैस दानव ग्रह है। सौरमंडल मे चार गैस दानव ग्रह है।
अगर 75 गुना ज्यादा हीलीअम का संलयन बृहस्पति ग्रह पर होने लगे तो बृहस्पति ग्रह एक चमकीला तारा बन जाएगा। वर्तमान भार से ज्यादा भार हो जाएगा तो बृहस्पति ग्रह सिकुड़ जाएगा।
बृहस्पति ग्रह का एक चौथाई भाग हीलीअम और शेष भाग हाइड्रोजन से बना हुआ है। आंतरिक मे कोर भाग हो सकता है ठोस मेटल का बना हो।
बृहस्पति ग्रह पर हर समय कई हजारों किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी और तूफान चलता रहता है। जिस कारण से ज्यादा हाइड्रोजन के रहने से हीरो की बारिश होती है।
बृहस्पति ग्रह के बगल वाले हिस्से बहुत ही बड़ा लाल रंग धब्बा है। इस धब्बे मे तापमान और दबाव के कारण कई हजार सालों से कई हजार किलोमीटर से रफ्तार से गैसों की आंधी चलती रहती है। इसका स्वरूप हर दशकों मे बदलता रहता है। यह धब्बा इतना बड़ा है कि पृथ्वी इसके अंदर समय सकती है।
बृहस्पति का चुंबकीय क्षेत्र सौरमंडल के अन्य ग्रहों के तुलना मे सबसे अधिक है। वैज्ञानिकों का कहना है इस वजह से बृहस्पति के अंदर हाइड्रोजन धातु के रूप मे मौजूद हो सकता है।
इसके अलावा बृहस्पति के अंदर दूसरे गैस और धातु भी मिलते है जिसमे मीथेन, जलवाष्प, अमोनिया, सिलिकॉन, सल्फर, कार्बन, इथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड है।
बृहस्पति ग्रह का आयतन 1321 पृथ्वीयों के बराबर है। तब भी बृहस्पति का भार पृथ्वी से 318 गुना ही ज्यादा है।
बताया जाता है कि सबसे छोटा बौना तारा बृहस्पति ग्रह से 30 % अधिक है। इस ग्रह के अंदर जितना गर्मी है उतना सूर्य उत्सर्जित भी नहीं करता है। बृहस्पति ग्रह जब बना था तो वर्तमान के आकार से 2 गुना था। हर वर्ष 2 cm तक संकुचित हो रहा है।
FAQs
सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह ज्यूपिटर यानि कि बृहस्पति ग्रह है।
सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि ग्रह है। जबकि तीसरा सबसे बड़ा ग्रह अरुण ग्रह है।
बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह या चंद्रमा गैनिमेड है। इसके अलावा गैनिमेड पूरे सौरमंडल का सबसे बड़ा चाँद या उपग्रह है।