2023 Maharashtra Ke Jile | 2023 महाराष्ट्र में कितने जिले है | Maharashtra Me Kitne Jile Hai
नमस्कार दोस्तों, आज के पोस्ट में जानने वाले है भारत की आर्थिक राज्य कहा जाने वाला राज्य महाराष्ट्र के सभी जिलों के बारे में। वर्तमान में महाराष्ट्र में कितने जिले है? इसके पहले कितने जिले थे?
महाराष्ट्र भारत का सबसे धनी राज्य में से एक है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर और उपराजधानी नागपुर है। मुंबई को भारत का आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। प्राचीन समय से ही यह जगह भारत में एक अलग स्थान रखता था। परंतु 1 मई 1960 को महाराष्ट्र को एक राज्य के रूप घोषित किया गया था।
जनसंख्या के आधार पर महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। क्षेत्रफल के अनुसार महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में अरब सागर का विशाल पानी है। महाराष्ट्र 3,07,713 वर्ग किमी में फैला हुआ है लगभग भारत का 9.36 प्रतिशत भाग में स्थित है। महाराष्ट्र का मुंबई शहर (प्राचीन नाम बंबई) प्राचीनतम शहर है। बताया जाता है कि अशोक काल से ही है।
मुगलों ने भी यहाँ पर हुकूमत अपनी चलाई है। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य में दक्षिण में कर्नाटक और गोवा राज्य, उत्तर में गुजरात, मध्य प्रदेश और दादर और नगर हवेली, दक्षिण पूर्व में तेलंगाना, और पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य है। उत्तर पश्चिम में दमन और दीउ केंदशासित प्रदेश से घिरा हुआ है।
Table of Contents
2023 महाराष्ट्र में कितने जिले है? District list of Maharashtra (Maharashtra ke jile)
वर्तमान 2023 में समय में महाराष्ट्र में 36 जिले है। महाराष्ट्र के ये 36 जिले 6 संभागों या मण्डल में स्थित है। इसके पहले महाराष्ट्र में कुल 26 जिले ही थे परंतु 10 और नए जिलों को बनाया गया।
क्रम संख्या | महाराष्ट्र के जिले | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) | मण्डल | क्षेत्र | सबसे बड़ा शहर |
---|---|---|---|---|---|
1. | अकोला | 5,428 | अमरावती | विदर्भ | अमरावती |
2. | अमरावती | 12,235 | अमरावती | “ | “ |
3. | बुलढ़ाणा | 9,661 | अमरावती | “ | “ |
4. | वाशीम | 5,150 | अमरावती | “ | “ |
5. | यवतमाल | 13,582 | अमरावती | “ | “ |
6. | औरंगाबाद | 10,100 | औरंगाबाद | मराठवाडा | औरंगाबाद |
7. | लातूर | 7,157 | औरंगाबाद | “ | “ |
8. | बीड | 10,693 | औरंगाबाद | “ | “ |
9. | नांदेड | 10,528 | औरंगाबाद | “ | “ |
10. | हिंगोली | 4,526 | औरंगाबाद | “ | “ |
11. | उस्मानाबाद | 7,569 | औरंगाबाद | “ | “ |
12. | जालना | 7,687 | औरंगाबाद | “ | “ |
13. | परभणी | 6,251 | औरंगाबाद | “ | “ |
14. | मुंबई | 157 | कोंकड़ | कोंकड़ | मुंबई |
15. | मुंबई (उपनगर) | 446 | कोंकड़ | “ | “ |
16. | रत्नागिरी | 8,208 | कोंकड़ | “ | “ |
17. | सिंधुदुर्ग | 5,207 | कोंकड़ | “ | “ |
18. | ठाणे | 4,214 | कोंकड़ | “ | “ |
19. | पालघर | 5,344 | कोंकड़ | “ | “ |
20. | रायगढ़ | 7,152 | कोंकड़ | “ | “ |
21. | कोल्हापूर | 7,685 | पुणे | पश्चिम महाराष्ट्र | पुणे |
22. | पुणे | 15,643 | पुणे | “ | “ |
23. | सांगली | 8,578 | पुणे | “ | “ |
24. | सातारा | 10,480 | पुणे | “ | “ |
25. | सोलापूर | 14,895 | पुणे | “ | “ |
26. | भंडारा | 3,717 | नागपुर | विदर्भ | नागपुर |
27. | चंद्रपूर | 11,443 | नागपुर | “ | “ |
28. | गोंदिया | 5,234 | नागपुर | “ | “ |
29. | नागपुर | 9,892 | नागपुर | “ | “ |
30. | वर्धा | 6,310 | नागपुर | “ | “ |
31. | गढ़चिरौली | 14,412 | नागपुर | “ | “ |
32. | अहमदनगर | 17,048 | नाशिक | खानदेश | नाशिक |
33. | धुले | 7,195 | नाशिक | “ | “ |
34. | जलगांव | 11,765 | नाशिक | “ | “ |
35. | नंदुरबार | 5,955 | नाशिक | “ | “ |
36. | नाशिक | 15,582 | नाशिक | “ | “ |
महाराष्ट्र राज्य का क्षेत्रफल (भूगोल) कितना है? (Maharashtra ke jile)
भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला महाराष्ट्र अपने क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 307,713 किमी2 है इसके आधार पर महाराष्ट्र भारत में 9.36 प्रतिशत के भूमि पर बसा हुआ शहर है।
यह भारत के मध्य में पश्चिमी भाग पर अरब सागर के तटरेखा पर स्थित है इसकी तटरेखा कुल 720 किलोमीटर का है। महाराष्ट्र समुन्द्र के किनारे बसा हुआ शहर है जिसके वजह से यहाँ बीच (Beach) के मनोरम दृश्य देखने को मिलते है। इसके साथ ही यहाँ पहाड़ों का भी एक अलग नजारा है। सतपुड़ा की पहाड़ियाँ और भामरागढ़-चिरोली-गाइखुरी पर्वतमाला ये सभी राज्य में 700 किमी से 800 किमी के रेंज में फैली हुई है।
महाराष्ट्र में कलसूबाई नाम की छोटी सबसे ऊंची छोटी है जिसकी लगभग ऊंचाई 1646 मीटर की करीब है।