मध्यप्रदेश मे कितने जिले है? 2022 एमपी मे कितने जिले है? | 2022 madhya pradesh me kitne jile hai | mp district list in hindi | mp all district name
भारत मे मध्यप्रदेश राज्य का गठन 1956 मे किया गया था। भारत का मध्यप्रदेश राज्य भारत के मध्य मे बसा हुआ राज्य है, इसीलिए इसे भारत का दिल कहते है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। क्षेत्रफल के हिसाब से मध्यप्रदेश (3,08,000 वर्ग किलोमीटर) भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश मे इंदौर, सतना, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर सबसे बड़े जिले और शहरों मे आते है।
मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) राज्य जनसंख्या के हिसाब से भारत का पाँचवां सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश इन राज्यों से घिरा हुआ राज्य है। मध्यप्रदेश के उत्तर -पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र , पश्चिम में गुजरात और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान राज्य से घिरा हुआ है।
मध्यप्रदेश मे वर्तमान समय मे शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। व राज्यपाल मंगुभाई सी पटेल है। मध्यप्रदेश के संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो लोकसभा सीटों की संख्या 29 व राज्यसभा सीटों की संख्या 11 है।
यह भी पढे:- 2022 झारखंड राज्य मे कितने जिले है? यहाँ पढिए….
Table of Contents
2022 मध्यप्रदेश मे कितने जिले है? 2022 MP Me Kitne Jile Hai?


मध्यप्रदेश मे वर्तमान समय मे 52 जिले है। भविष्य मे 3 और जिले बढ़ने वाले है तब जिलों की संख्या 55 हो जाएगी। क्षेत्रफल की दृष्टि से देखे तो एमपी मे सबसे बड़ा जिला छिन्दवाडा (Chhindwara – 11,815 किमी2) जिला है। इसके बाद शिवपुरी (Shivpuri – 10,278 किमी2) जिला है। जनसंख्या के हिसाब से इंदौर जिला सबसे बड़ा है, 2011 जनगणना के अनुसार यहाँ 2,167,447 लोग रहते थे। मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला निवाड़ी जिला है। 2011 के अनुसार यहाँ की आबादी 4 लाख 9 हजार है।
2022 मध्यप्रदेश मे कितने मण्डल है? 2022 MP Me Kitne Mandal Hai?
मध्यप्रदेश मे वर्तमान समय मे 10 मण्डल है। मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मण्डल जबलपुर मण्डल है। जबलपुर मण्डल मे कुल 8 जिले है। जबलपुर मण्डल का क्षेत्रफल 58,304 किमी2 है। मध्यप्रदेश का सबसे छोटा मण्डल शहडोल मण्डल 13,977 किमी2 है।
यह भी पढे:- 2022 उत्तराखंड मे कितने जिले है? यहाँ पढिए ….
2022 मध्यप्रदेश मे कितने जिले है? सभी जिले का नाम
S.No. | 52 Districts in MP | 10 Divisions in MP | Area of All Districts (KM2) |
---|---|---|---|
1. | भोपाल | भोपाल | 2772 |
2. | सिहोर | भोपाल | 6578 |
3. | राजगढ़ | भोपाल | 6154 |
4. | रायसेन | भोपाल | 8446 |
5. | विदिशा | भोपाल | 7371 |
6. | मुरैना | चम्बल | 4991 |
7. | श्योपुर | चम्बल | 6585 |
8. | भिंड | चम्बल | 4459 |
9. | ग्वालियर | ग्वालियर | 5214 |
10. | अशोकनगर | ग्वालियर | 4674 |
11. | शिवपुरी | ग्वालियर | 10278 |
12. | दतिया | ग्वालियर | 2038 |
13. | गुना | ग्वालियर | 6485 |
14. | इंदौर | इंदौर | 3998 |
15. | धार | इंदौर | 8153 |
16. | झाबुआ | इंदौर | 6782 |
17 | बुरहानपुर | इंदौर | 2473 |
18. | बरवानी | इंदौर | 5432 |
19. | अलीराजपुर | इंदौर | 3182 |
20. | खंडवा | इंदौर | 4927 |
21. | खरगौन | इंदौर | 4927 |
22. | रीवा | रीवा | 6434 |
23. | सतना | रीवा | 7502 |
24. | सीधी | रीवा | 4851 |
25. | सिंगरौली | रीवा | 5672 |
26. | सागर | सागर | 10252 |
27. | छतरपुर | सागर | 8687 |
28. | दामोह | सागर | 7306 |
29. | पन्ना | सागर | 7135 |
30. | टीकमगढ़ | सागर | 3878 |
31. | निवाड़ी | सागर | 1170 |
32. | सहड़ोल | सहड़ोल | 6205 |
32. | अनूपपुर | सहड़ोल | 3746 |
33. | उमरिया | सहड़ोल | 4026 |
34. | अगर मालवा | उज्जैन | 2785 |
35. | नीमुच | उज्जैन | 4267 |
36. | रतलाम | उज्जैन | 4861 |
37. | मंदसौर | उज्जैन | 5530 |
38. | देवास | उज्जैन | 7020 |
39. | उज्जैन | उज्जैन | 6091 |
40. | शाजापुर | उज्जैन | 3560 |
41. | बेतूल | नर्मदापुरम | 10043 |
42. | हरदा | नर्मदापुरम | 3339 |
43. | नर्मदापुरम (पुराना नाम होशंगाबाद) | नर्मदापुरम | 6698 |
45. | जबलपुर | जबलपुर | 5210 |
46. | दिंदोरी | जबलपुर | 7427 |
47. | सियोनि | जबलपुर | 8758 |
48. | नरसिंहपुर | जबलपुर | 5133 |
49. | मांडला | जबलपुर | 5805 |
50. | कटनी | जबलपुर | 4927 |
51. | बालाघाट | जबलपुर | 9229 |
52. | छिंदवारा | जबलपुर | 11815 |
मध्यप्रदेश राज्य मे बहने वाली प्रमुख नदियां
नर्मदा नदी मध्यप्रदेश मे बहने वाली प्रमुख व सबसे लंबी नदी है। इसके उत्तरी किनारे पर विंध्य पर्वतमाला और दक्षिण मे सतपुड़ा पर्वत की शृंखलाएं फैली हुई है। सोन नदी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहाड़ी से निकल कर अंत मे बिहार के पटना जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है।
उज्जैन मे क्षिप्रा नदी बहती है। बेतवा नदी अशोकनगर जिले मे बहती है। केन नदी, चबल नदी, काली सिंध, पार्वती, कुनो, सिंध, धसान नदियां बहती है। उज्जैन मे हर 12 साल पर कुम्भ मेला लगता है।
मध्यप्रदेश के बारे मे रोचक जानकारियाँ
- मध्यप्रदेश का राज्य पशु बरसिंघा है।
- याहन की राज्य पक्षी इंडियन पैराडाइज फ्लाईकैचर है।
- यहाँ का राज्य वृक्ष बरगद का पेड़ है।
- यहाँ की राज्य मछली महाशिर मछली है।
- यहाँ की राज्य फूल मैडोना लिली है।
- मध्यप्रदेश मे 65 प्रतिशत जंगल है।
- जिसमे 10 राष्ट्रीय उद्यान है।
- बांधवगढ़ नैशनल पार्क
- कान्हा नैशनल पार्क
- सतपुड़ा नैशनल पार्क
- संजय नैशनल पार्क
- माधव नैशनल पार्क
- वन विहार नैशनल पार्क
- मंडला प्लांट फॉसिल्स नैशनल पार्क
- पन्ना नैशनल पार्क
- पेंच नैशनल पार्क
- डायनासोर नैशनल पार्क
- भारत के 18 बायोस्फीयर रिवर्ज मे से मध्यप्रदेश मे 3 बायोस्फीयर रिवर्ज है।
- अमरकंटक बायोस्फीयर रिवर्ज
- पचमढ़ी बायोस्फीयर रिवर्ज
- पन्ना बायोस्फीयर रिवर्ज
मध्यप्रदेश राज्य से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)
2022 मे मध्यप्रदेश मे कुल 52 जिले है। मध्यप्रदेश मे भविष्य मे 3 और जिले को बढ़ाया जाएगा। इंदौर, जबलपुर, सतना, ग्वालियर और उज्जैन इन सभी जिले मे सबसे ज्यादा आबादी रहती है।
मध्यप्रदेश मे जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इंदौर जिला है। और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवारा जिला है।
2022 मध्यप्रदेश मे तहसीलों की संख्या कुल 428 है। 10 नवंबर, 2021 के पहले तहसील की संख्या 424 थी।
मध्यप्रदेश मे कुल 55,429 गाँव है। मध्यप्रदेश मे गांवों की संख्या 55, 429 है।
मध्यप्रदेश मे सबसे बड़ा शहर और स्वच्छ शहर इंदौर शहर है।