Home » जानिए सौरमंडल के सभी ग्रह, कितने दिनों मे सूर्य का एक चक्कर लगाते हैं..
सभी ग्रह सूर्य का एक चक्कर कितने दिनों मे लगाते है।

जानिए सौरमंडल के सभी ग्रह, कितने दिनों मे सूर्य का एक चक्कर लगाते हैं..

कौन सा ग्रह कितने दिन मे सूर्य का चक्कर लगता है? | बुध कितने दिनों में सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण करता है?

पृथ्वी के अपने जगह पर घूमने से दिन और रात होते हैं। यह 24 घंटे में पूरा करती हैं पर पृथ्वी अगर सूर्य का चक्कर लगाती हैं। तो पृथ्वी पर मौसम बदलते हैं। ये चक्कर पृथ्वी 365.256 दिन में पूरा करती हैं।

ऐसे ही सौर मण्डल के बाकी 7 ग्रह भी सूर्य का परिक्रमा लगाते हैं। पर अलग-अलग दिनों में लगाते हैं कुछ ग्रहों का 100 साल भी लग जाता हैं एक चक्कर लगाने में। सभी ग्रहों पर पृथ्वी के जैसे जरूरी नहीं कि 24 घंटे मे एक दिन और एक रात होता है। कुछ ग्रहों पर जल्दी रात और दिन होता है। और कुछ ग्रहों पर कई दिनों मे एक रात और एक दिन होता है। हम पृथ्वी के समय के अनुसार दूसरे ग्रहों के समय को तुलना करके देखेंगे।

बुध ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

mercury बुध ग्रह
Mercury

बुध ग्रह सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह हैं। बुध ग्रह पूरा गोलेकर परिपथ में नहीं घूमता हैं। ये अंडाकार परिपथ बनाकर घूमता हैं। इसलिए बुध ग्रह की सूर्य से दूरी 46,000,000 किलोमीटर से 70,000,000 किलोमीटर के दायरे में घूमता हैं। बुध ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने मे मात्र 88 दिनों का समय लगता है। बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।

यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

शुक्र ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

venus शुक्र ग्रह
Venus

शुक्र ग्रह (Venus) हमारे सौर मण्डल के सूर्य के नजदीक दूसरा ग्रह हैं। यह ग्रह सूर्य से 10,893,9000 किलोमीटर दूर हैं। शुक्र ग्रह 224 दिनों में सूर्य का एक परिक्रमा करता हैं। शुक्र ग्रह लगभग हमारे पृथ्वी जितना बड़ा हैं। शुक्र ग्रह का तापमान बुध ग्रह से भी ज्यादा है।

पृथ्वी कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाती है?

earth पृथ्वी
Earth

जहां जीवन है, वही पृथ्वी हैं। पृथ्वी सूर्य के नजदीक का तीसरी सबसे ठोस ग्रह हैं। पृथ्वी सूर्य से 15,000,000 किलोमीटर दूर रहकर चक्कर लगाती हैं। पृथ्वी 365 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाती हैं। जब पृथ्वी सूर्य से दूर होती है तब रात बड़ी और मौसम ठंड का रहता है। जब थोड़ी नजदीक आती है तब दिन बड़ा और मौसम गर्मी का होता है।

यह भी पढे:- ब्लैक होल क्या होता है?

मंगल ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

mars मंगल ग्रह
Mars

मंगल ग्रह सौरमंडल का चौथा ग्रह हैं। मंगल ग्रह शुक्र और पृथ्वी से छोटा ग्रह हैं। मंगल ग्रह सूर्य से 2,49,200,000 किलोमीटर दूर हैं। मंगल ग्रह 687 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। यहाँ पर वैज्ञानिक जीवन का शोध करने मे लगे हुए है। वैज्ञानिक मानते है। अगर हमारे सौरमंडल मे पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह मौजूद है तो वो मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह लाल चट्टानों का बना हुआ है ग्रह है। वैज्ञानिकों के अनुसार कई सदी पहले यहाँ जीवन पनपता था।

बृहस्पति ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

jupiter बृहस्पति ग्रह
Jupiter

बृहस्पति ग्रह सौर मण्डल का सबसे बड़ा और सबसे भारी ग्रह हैं। यह सूर्य से नजदीक का पाँचवां ग्रह हैं। ज्यूपिटर 4,380 दिनों में यानि 11.86 वर्ष मे सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। यह ग्रह गैसों का गोला हैं। ज्यूपिटर ग्रह के 79 उपग्रह हैं। जिसमे से गैनिमेड चाँद बृहस्पति ग्रह सबसे बड़ा उपग्रह है। बृहस्पति ग्रह से सूर्य की दूरी लगभग 77 करोड़ 70 लाख किलोमीटर है। बृहस्पति ग्रह का भार सौरमंडल के सभी ग्रहों के भार से 2.5 गुणा अधिक है।

यह भी पढे:- इस ग्रह पर होता है हीरो की बारिश

शनि ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

saturn शनि ग्रह
Saturn

शनि ग्रह अपने रिंग के वजह से खूबसूरत दिखने वाला सूर्य के नजदीक का छठवाँ ग्रह हैं तथा बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। सूर्य से शनि ग्रह की दूरी 927,253,657 किलोमीटर हैं शनि ग्रह 10,759 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। शनि ग्रह भी गैसों का बना गोला है।

अरुण ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

uranus अरुण ग्रह
Uranus

हमारे सौरमंडल मे अरुण ग्रह सूर्य से नजदीक का सातवाँ ग्रह हैं। यह ग्रह सूर्य से 1,902,173,267 किलोमीटर दूर हैं। अरुण ग्रह 30,587 दिनों में और 84 पृथ्वी साल मे सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। यह ग्रह पृथ्वी से चार गुणा बड़ा हैं और 14.5 गुना भारी है। अरुण ग्रह के पास 27 चंद्रमा हैं। व्यास के आधार पर अरुण ग्रह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।

नेपच्यून या वरुण ग्रह कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

neptune वरुण ग्रह
Neptune

नेपच्यून ग्रह बर्फ से बना हुआ विशाल ग्रह हैं। जो सूर्य से 2,781,764,129 किलोमीटर दूर रहकर सूर्य का चक्कर लगाता हैं। वरुण ग्रह हमारे सौर मण्डल का अंतिम और आठवाँ ग्रह हैं। नेपच्यून ग्रह 60,185 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। नेपच्यून ग्रह पर सूर्य की रौशनी पहुँचने में 248 मिनट का समय लगता हैं। वरुण ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना मे 17 गुना अधिक है।

अब बात उस ग्रह की करेंगे जिसको कभी ग्रह माना जाता था परंतु ज्यादा छोटा होनी के कारण बौने ग्रह में शामिल कर दिया गया। 

प्लूटो या यम कितने दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है?

pluto यम
Pluto

प्लूटो जो की चंद्रमा से भी छोटा ग्रह हैं। यम ग्रह हमारे पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा के एक तिहाई का हिस्सा है। इसलिए इसे सौरमंडल का दूसरा बौना ग्रह (पहला बौना ग्रह एरिस है)कहा जाता हैं। प्लूटो सूर्य से 3,182,787,329 किलोमीटर दूर हैं। यहाँ सूर्य की रौशनी पहुँचने में 285 मिनट का समय लगता हैं। प्लूटो 90,506 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। यहाँ का तापमान -238 डिग्री सेल्सियस रहता हैं। इसके चक्कर लगाने के पथ मे बदलाव होता रहता है।

FAQs

Q: बुध ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने मे कितना समय लगता है?

Ans: बुध ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने मे 88 दिनों का समय लगाता है।

Q: कौन सा ग्रह सूर्य का सबसे पहले चक्कर लगाता है?

Ans: बुध ग्रह सूर्य का सबसे पहले चक्कर लगाता है। बुध ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने मे 88 दिनों का समय लगाता है।

Q: पृथ्वी के चारों ओर कौन चक्कर लगता है?

Ans: पृथ्वी के चारों ओर पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा चक्कर लगाता है।

Q: पृथ्वी 24 घंटे में कितने चक्कर लगाती है?

Ans: पृथ्वी 24 घंटे अपने धुरी पर एक चक्कर लगाती है। जिससे दिन और रात होती है।

Q: सूर्य का परिक्रमा करने मे पृथ्वी को कितने किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है?

Ans: पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिनों व 6 घंटे मे पूरा करती है। पृथ्वी पूरा 94 करोड़ किलोमीटर का एक चक्कर लगाती है।

Q: शुक्र ग्रह किसका चक्कर लगाता है?

Ans: शुक्र ग्रह सूर्य का चक्कर लगाता है।

Q: शुक्र ग्रह की सूर्य से कितनी दूरी है?

Ans: शुक्र ग्रह और सूर्य के बीच की दूरी 10 करोड़ किलोमीटर है।

Q: शुक्र ग्रह की पृथ्वी से कितनी दूरी है?

Ans: शुक्र ग्रह से पृथ्वी की दूरी 4 करोड़ किमी है।

Q: मंगल ग्रह को लाल ग्रह क्यों कहा जाता है?

Ans: मंगल ग्रह को लाल ग्रह इसीलिए कहा जाता है कि मंगल ग्रह लाल चट्टानों से बना हुआ है। और यहाँ पर लोहे की मात्रा अधिक है।

Q: मंगल ग्रह सूर्य से कितना दूर है?

Ans: मंगल ग्रह सूर्य से 24 करोड़ किलोमीटर दूर है।

Q: मंगल ग्रह पृथ्वी से कितना दूर है?

Ans: मंगल ग्रह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 5.5 करोड़ किलोमीटर और अधिकतम दूरी 36 करोड़ किलोमीटर है।

Q: सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह कौन सा है?

Ans: सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह बृहस्पति ग्रह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ANM नर्सिंग का फूल फॉर्म और पढ़ाई की पूरी जानकारी जल्दी पढे Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Happy Valentine Day Week List 2022 (7 February to 14 february) IPS Officer का फूल फॉर्म क्या होता है? आईपीएस अधिकारी बनने के लिए कौन सा इग्ज़ैम देना पड़ता है NCR का फूल फॉर्म क्या होता है? दिल्ली को NCR क्यूँ कहते है? उर्वशी रौतेला के हॉट पिक्स कंप्युटर का फूल फॉर्म क्या होता है? साथ ही इसके दूसरे पार्ट्स का पूरा नाम क्या होता है? जरूर पढे चैत्र राम नवमी 2022 में कब है? राम नवमी पूजा की तिथि समय और राम नवमी कथा दुनिया के सात अजूबे फोटो सहित जल्दी देखे 😱😱 बाप रे ! वर्तमान समय में भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है?