Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai:- नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी मेरे तरह ये सोचते है कि सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है? फिर Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai ये गूगल पर सर्च करते है। तो आपके जानकारी के लिए बता दूँ बिल्कुल सही जगह आए है। यहाँ आपको सौरमंडल के उस गर्म ग्रह का नाम पता चलेगा बल्कि इस ग्रह के बारे मे बहुत कुछ रोचक जानकारी और तथ्य पढ़ने को मिलेगा।
दोस्तों, ये ब्रह्मांड रोचक तथ्यों से भरा पड़ा है। यहाँ पर जितना जानने की कोशिश करेंगे उतना ही कम लगेगा। इसके पहले हमने सौरमंडल का सबसे बड़ा और छोटा ग्रह के बारे मे पढ़ा। अभी तक हम मनुष्य सिर्फ चाँद तक अपने पैर को रख पाएं है। दूसरे ग्रहों के बारे में हमने अंतरिक्ष यान को भेज कर पता लगाया है।
नासा लगातार कोशिश करती रहती है कि कैसे हम दूसरे ग्रहों पर जाए जल्द ही भविष्य में मनुष्य के पास अड्वान्स टेक्नॉलजी होगा और हम दूसरे ग्रहों पर जा सकेंगे। (Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai)
यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Table of Contents
Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai – सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?


Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai – Which is the Hottest Planet in Our Solar System
सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह है (Venus Planet is Hottest Planet in our Solar System)। शुक्र ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक का दूसरा ग्रह है। आप सोच रहे होंगे सूर्य के सबसे नजदीक का पहले ग्रह को सबसे ज्यादा गर्म होना चाहिए। सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध ग्रह है। परंतु बुध ग्रह, शुक्र ग्रह जितना गर्म नहीं है। क्योंकि सूर्य के सबसे नजदीक होने के कारण बुध ग्रह का वातावरण नष्ट हो चुका है। इसीलिए बुध ग्रह पर सूर्य की गर्मी तो आती है परंतु उसी तरह अंतरिक्ष में फैल जाती है।
यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?
सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह क्यों है? Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Shukr Grah kyun hai
सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह (Hottest Planet) शुक्र ग्रह इसीलिए है कि शुक्र ग्रह पर भारी मात्रा में कार्बन डाइआक्साइड (CO2) गैस पायी जाती है। नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर शुक्र ग्रह के बारे में जानने के लिए कई अंतरिक्ष यान को भेज चुके है।
शोधो और रिसर्च के मुताबिक शुक्र ग्रह के सतह पर अनगिनत ज्वालामुखी है। ये ज्वालामुखी छोटे कम बड़े ज्यादा है। लगातार इनमें से लावा निकलता रहता है। व इसका वायुमंडल इतना सघन है, जो CO2 गैस और नाइट्रोजन गैस के थोड़े मात्रा से मिलकर बना है। साथ में शुक्र ग्रह के ऊपर सल्फर डाइआक्साइड (SO2) के गहने बादल छाए रहते है। ये बादल सूर्य से आने वाले प्रकाश को अवशोषित कर लेते है, और ग्रीन हाउस इफेक्ट को जन्म देते है। जिससे सूर्य की गर्मी आती तो है परंतु शुक्र ग्रह के वायुमंडल से बाहर नहीं निकल पाता है।
तब शुक्र ग्रह का सतह बुध ग्रह के सतह से अधिक गर्म हो जाता है। करीब 462 डिग्री सेल्सियस शुक्र ग्रह का वातावरण गर्म रहता है। वैज्ञानिकों के अध्ययन के अनुसार शुक्र ग्रह के ऊपर बने बादल पृथ्वी के बादल के जैसे ही बिजली उत्तपन करने में सक्षम है। ठीक पृथ्वी के ओज़ोन परत के जैसे ही यहाँ पर भी ओज़ोन परत है।
यह भी पढे:- सभी ग्रहों की दूरी सूर्य से कितनी है और कितने दिनों में एक चक्कर पूरा करते है?
Venus Planet Facts in Hindi – शुक्र ग्रह के बारे मे रोचक तथ्य (Saurmandal Ka Sabse Garm Grah Kaun Sa Hai)
1- सौरमंडल में शुक्र ग्रह (Venus) सूर्य के नजदीक का दूसरा ग्रह है। शुक्र ग्रह सूर्य से 10 करोड़ 74 लाख 77 हजार किलोमीटर दूर है, और पृथ्वी से 6 करोड़ किलोमीटर दूर है।
2- शुक्र ग्रह आकार, संरचना और गुरुत्वाकर्षण के आधार पर पृथ्वी के समान दिखाई देता है। इसीलिए शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता है।
3- सौरमंडल में चंद्रमा के बाद के दूसरा सबसे चमकदार वस्तु है जो पृथ्वी से दिखाई देती है। शुक्र ग्रह पृथ्वी के भोर और साँझ के समय ही ज्यादा चमकदार दिखाई देता है इसीलिए इसे भोर का तारा और साँझ का तारा कहते है।
4- इस ग्रह के सतह के 80% भाग पर ज्वालामुखी जागृत होती है। जिसके कारण वातावरण में हमेशा कार्बन डाइआक्साइड और सल्फर की मात्रा बनी रहती है।
5- शुक्र ग्रह का व्यास 12092 किलोमीटर का है पृथ्वी के व्यास से बस 650 किलोमीटर कम है। यहाँ का वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी के वायुमंडलीय दबाव से 92 गुना ज्यादा है। पृथ्वी पर इतना दबाव इसके समुन्द्र मे 1 किलोमीटर अंदर जाने पर महसूस होता है।
6- शुक्र ग्रह पर सबसे ऊंचा पर्वत मैक्सवेल मोंटेस पर्वत है। यह पर्वत 11 किलोमीटर ऊंचा है। इसके अलावा इस ग्रह पर दो महाद्वीप भी है एक महाद्वीप इसके उत्तरी गोलार्ध में और दूसरा इसके भू-मध्य रेखा के दक्षिण पर स्थित है। उत्तरी गोलार्ध वाले महाद्वीप का नाम इश्तार टेरा रखा गया है और भू-मध्य रेखा वाले महाद्वीप का नाम एफ्रोडाईट टेरा रखा गया है। इश्तार टेरा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के समान है और एफ्रोडाईट टेरा महाद्वीप लगभग दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के समान का है।
7- शुक्र ग्रह 225 पृथ्वी दिन मे सूर्य का एक चक्कर लगाता है। शुक्र ग्रह चक्कर लगाते हुए पृथ्वी के सबसे नजदीक आता है तब इसकी औसत दूरी 4 करोड़ किलोमीटर ही रहती है। इस प्रकार के संयोजन को अवर संयोजन कहते है। वैसे Venus (in hindi) एक अवर ग्रह है। अवर ग्रह उस ग्रह को कहते है, जो पृथ्वी के पहले सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह होते है।
8- सौरमंडल के सभी ग्रह एक ही दिशा में रहकर सूर्य का चक्कर लगाते है परंतु शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो सूर्य का चक्कर लगाते हुए 243 पृथ्वी दिनों बाद एक बार उलटी दिशा में सबसे धीमी गति से सूर्य का चक्कर लगाता है।
9- पृथ्वी की भू-मध्य रेखा की गति 1674.4 किमी/घंटा है जबकि शुक्र ग्रह की भू-मध्य रेखा की गति 6.52 किमी/घंटा है। हर 584 दिनों में एक बार पृथ्वी के सबसे नजदीक शुक्र आता है।
10- Venus के तापमान की बात करे तो, शुक्र ग्रह पर अधिकतम तापमान (High Temperature) 482 डिग्री सेल्सियस (900℉) रहता है। शुक्र पर नॉर्मल तापमान (Normal Temperature) 453 डिग्री सेल्सियस (847℉) रहता है। न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 438 डिग्री सेल्सियस (820℉) रहता है। इतना अधिक तापमान पर पृथ्वी पर शीशा, Aluminium के अयष्क और भी कई धातु पिघल जाते है। इसीलिए शुक्र ग्रह को गर्म ग्रह कहा जाता है। Venus is Hottest Planet in Solar System
यह भी पढे:- चाँद धरती से कितना दूर है?
Conclusion
तो दोस्तों, आर्टिकल पढ़कर कैसा लगा। आज अपने Saurmandal Ke Sabse Gram Grah के बारे मे जाना। हमारे सोलर सिस्टम मे हर प्रकार के ग्रह है जिनके अलग-अलग खूबियाँ है। Hottest Planet Venus को कहा गया है। इस पर वायुमंडल पूरा कार्बन डाइआक्साइड का है। जिसमे कुछ ही भाग नाइट्रोजन का है।