Home » Himsagar Express – भारत के 12 राज्यों से गुजरने वाली ट्रेन
himsagar express

Himsagar Express – भारत के 12 राज्यों से गुजरने वाली ट्रेन

Himsagar Express – भारत के 12 राज्यों से होकर जाने वाली ट्रेन

दोस्तों, इस आर्टिकल मे हम एक ऐसी ट्रेन के बारे मे जानने वाले है। जो भारत मे 12 राज्यों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन का नाम हिमसागर एक्स्प्रेस है। इसीलिए हिमसागर एक्स्प्रेस को भारत के राज्यों से एक साथ गुजरने वाली ट्रेन के नाम से जाना जाता है। भारत मे वह 12 राज्य कौन-कौन से इसके बारे मे जानेंगे। और हिमसागर ट्रेन के टाइम टेबल को भी पढ़ेंगे।

दोस्तों, आपने ट्रेन में तो बहुत सफर किया होगा, पर कभी ऐसे ट्रेन में बैठे हो, जो आपको एक साथ दक्षिणी भारत से लेकर भारत के उत्तरी भारत का सफर करायें या उत्तरी भारत से दक्षिण भारत का खूबसूरत नज़ारों के साथ सफर कराएं।

अगर बैठे हो तो जानते होंगे नहीं बैठे हो तो आगे बैठ कर मजे ले लेना इसमें क्या हैं। तो, इस पोस्ट में ऐसे ही ट्रेन के बारे में जानेंगे जो भारत के 12 राज्यों के दर्शन एक बार में करा देती हैं। या यूं कहें तो भारत के 12 राज्यों से होकर चलती है।

आपके जानकारी के लिए बता दूँ कि भारत का रेल नेटवर्क या Route इतना बड़ा हैं। जो हमारे देश को चौथे नंबर पर लाती हैं अब पहला, दूसरा, और तीसरा देश कौन से हैं? तो, अमेरिका, रूस, और चीन हमसे आगे हैं। भारत में कोरोना के पहले 30 लाख लोग रोजाना सफर करते थे। अब तो खैर कम हो गए हैं।

लोग अपना समय बचाने के लिए फ्लाइट का उपयोग करते हैं। पर उनको ये नहीं पता समय तो बच गया पर जमीनी अस्तर ने हमने भारत को नहीं देखा। तो इस वजह से ये ट्रेन खास बन जाती हैं। जो आपको 29 राज्यों में से कम से कम 12 राज्यों का सैर तो करा ही देती हैं।

Himsagar Express – भारत के 12 राज्यों से गुजरने वाली ट्रेन

himsagar express
Himsagar Express

Himsagar Express भारत के 12 राज्यों से गुजरने वाली एकमात्र ट्रेन है। यह ट्रेन 3788 किमी (12 राज्यों के बीच की दूरी) की दूरी 4 दिन में तय करती हैं। हिमसागर ट्रेन 12 राज्यों के बड़े और छोटे सभी स्टेशनों को मिलाकर कुल 71 स्टेशन से होकर गुजरती है।

जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से चलकर जम्मू-तवी (श्री माता वैष्णो देवी के कटरा) तक पहुँचती हैं। और जम्मू तवी से कन्याकुमारी तक चलती है। इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे हैं जिसमें 2AC कोच और 3AC कोच के डिब्बे हैं इसके साथ 10 स्लीपर के डिब्बे हैं।

हिमसागर ट्रेन को चलवाने का एक मात्र उद्देश्य दक्षिण भारत के लोगों को श्री वैष्णो देवी के दर्शन करवाना था। इसीलिए 1980 में डायरेक्ट दक्षिण भारत से सीधे वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चलती है।

Himsagar Express का चलने टाइम टेबल

भारत में दूसरे नंबर की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। Himsagar Express का Train no. 16317 और 16318 (reverse) है। ये एक साप्ताहिक ट्रेन है।

हिमसागर एक्स्प्रेस (ट्रेन नंबर 16318) प्रत्येक सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 10 बजकर 30 मिनट से चलती है। और चौथे दिन को रात 11 बजकर 20 मिनट पर कन्याकुमारी पहुँचती है। फिर हिमसागर एक्स्प्रेस (ट्रेन नंबर 16317) कन्याकुमारी से हर शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से चलती है, और चौथे दिन मे सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुँचती है। इसमे कुल 82.30 घंटे का समय लगता है।

ये ट्रेन रोजाना 1000 km की दूरी तय करती हैं। इस ट्रेन में सफर करने का फायदा ये हैं, एक तो 12 राज्य घूमने को मिलेंगे इसके साथ अलग-अलग बोली-भाषाओं और अलग-अलग तरह के खान-पान से भी रूबरू होंगे। जहां आपको अलग अलग राज्यों के लोगों को देखने को मिलेगा।

12 राज्यों का नाम जिनसे होकर हिमसागर एक्स्प्रेस ट्रेन गुजरती है

  1. जम्मू कश्मीर
  2. दिल्ली
  3. पंजाब
  4. हरियाणा
  5. राजस्थान
  6. उत्तर प्रदेश
  7. तेलंगाना
  8. मध्यप्रदेश
  9. महाराष्ट्र
  10. तमिलनाडु
  11. आंध्र प्रदेश
  12. केरला
Q: भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली कौन सी ट्रेन है?

Ans: भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली ट्रेन का नाम हिमसागर एक्स्प्रेस है। यह ट्रेन जम्मू तवी से कन्याकुमारी तक चलती है।

Q: हिमसागर एक्स्प्रेस को 12 राज्यों से होकर गुजरने मे कितना समय लगता है?

Ans: हिमसागर एक्स्प्रेस को 12 राज्यों से होकर गुजरने मे 82.30 घंटे का समय लगता है।

Q: Himsagar Express को कहाँ से कहाँ चलाया जाता है?

Ans: हिमसागर एक्स्प्रेस को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से लेकर उत्तर भारत के जम्मू तवी तक चलाया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ANM नर्सिंग का फूल फॉर्म और पढ़ाई की पूरी जानकारी जल्दी पढे Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Happy Valentine Day Week List 2022 (7 February to 14 february) IPS Officer का फूल फॉर्म क्या होता है? आईपीएस अधिकारी बनने के लिए कौन सा इग्ज़ैम देना पड़ता है NCR का फूल फॉर्म क्या होता है? दिल्ली को NCR क्यूँ कहते है? उर्वशी रौतेला के हॉट पिक्स कंप्युटर का फूल फॉर्म क्या होता है? साथ ही इसके दूसरे पार्ट्स का पूरा नाम क्या होता है? जरूर पढे चैत्र राम नवमी 2022 में कब है? राम नवमी पूजा की तिथि समय और राम नवमी कथा दुनिया के सात अजूबे फोटो सहित जल्दी देखे 😱😱 बाप रे ! वर्तमान समय में भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है?