City Montessori School – Duniya Ka Sabse Bada School Hai
दोस्तों, क्या आप भी जानना चाहते है कि विश्व या दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है? तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते है। विश्व का सबसे बड़ा स्कूल दुनिया मे कहीं और नहीं हमारे भारत मे है, यह सबसे खुशी की बात है।
Table of Contents
विश्व का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है | Biggest School in the World in Lucknow 2023
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा स्कूल City Montessori School है। सिटी मोंटेसरी विद्यालय को 2013 मे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड मे दुनिया के सबसे बड़े स्कूल के रूप मे चुना था।
City Montessori School (CMS) biggest school in the world. City Montessori School भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के राजधानी लखनऊ मे स्थित है। सिटी मोंटेसरी स्कूल की स्थापना 1959 मे डॉ. जगदीश गांधी और उनकी पत्नी डॉ. भारती गांधी ने किया था।
बताया जाता है की जगदीश गांधी बड़े ही उच्च विचारों वाले थे। जगदीश वसुधैव कुटुंबकम जैसे प्राचीन शब्द से प्रेरित होकर और महात्मा गांधी के शांति और समाज के संत महात्माओं शिक्षित वर्ग से प्रेरित होकर इस विद्यालय को खोला था।
यह भी पढे –
- विश्व मे सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों के नाम
- भारत के 10 सबसे खूबसूरत आइलैंड्स ! कभी मौका मिले तो जरूर जाइए
- दुनिया का सबसे खतरनाक बम कौन सा हैं
- भारत में कुल कितनी नदियां बहती हैं | भारत की नदियों की सूची
City Montessori School (CMS) का इतिहास
सिटी मोंटेसरी स्कूल को 1959 मे 5 बच्चों के साथ डॉक्टर जगदीश गांधी और भारती गांधी ने शुरू किया था। बताया जाता है कि इस स्कूल को 5 डॉलर यानि कि 300 रुपये उधार के साथ किराये के परिसर मे शुरू किया गया था। किसी ने भी नहीं सोच था। यह स्कूल आगे चलकर भारत का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बन जाएगा।
2005 मे CMS मे 29,212 छात्र थे। यह एक बहुत बड़ा रिकार्ड था। इसके पहले सबसे बड़े स्कूल का रिकॉर्ड फिलिपीन्स के मनीला के रिजाल हाई स्कूल के नाम था, जिसमें केवल 19,738 छात्र थे।
City Montessori School का वर्तमान
2019 के सर्वे के मुताबिक वर्तमान समय मे इस स्कूल मे 55,547 छात्र पढ़ते थे। लखनऊ मे सीएमएस के 18 परिसर है। जिनमें से 5 वीं तक शिक्षा प्रदान करते थे। इस स्कूल की लखनऊ शहर की बाहर कोई शाखा नहीं है।
सीएमएस काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन और कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (CAIE) से संबद्ध है। स्कूल का परिसर पूरे लखनऊ शहर मे फैला हुआ है। CMS का कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए ICSE बोर्ड के द्वारा मान्यता प्राप्त है।
सिटी मोंटेसरी स्कूल को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड मे भी दर्ज किया गया है। इसके साथ कई महान लोग इस स्कूल को पुरस्कार दे चुके है। 2014 मे CMS को राष्ट्र के जन सूचना विभाग के संबंधित NGO के रूप मान्यता दिया गया।
CMS स्कूल कक्षा 12 तक है। इसमे 12 वीं तक बच्चों को पढ़ाया जाता है। इसके साथ 4500 स्टाफ भी कार्य करते है। लखनऊ शहर मे इसके 18 कैम्पस है।
CMS के 18 कैम्पस का नाम जो लखनऊ शहर मे फैले हुए है।
- अलीगंज कैंपस I (1993)
- अलीगंज कैंपस II (1984)
- आनंद नगर परिसर (1969)
- अशरफाबाद परिसर (1985)
- चौक परिसर (1961)
- गोमती नगर परिसर I (1991)
- गोमती नगर परिसर II (2011)
- इंदिरा नगर परिसर (1982)
- जोपलिंग रोड कैंपस (1981)
- कानपुर रोड (एलडीए कॉलोनी) परिसर (1996)
- महानगर परिसर I (1960)
- महानगर परिसर II (1960)
- राजाजीपुरम कैंपस I (1994)
- राजाजीपुरम कैंपस II (2002)
- राजेंद्र नगर कैंपस I (1959)
- राजेंद्र नगर कैंपस II (1976)
- आरडीएसओ परिसर (1964)
- स्टेशन रोड परिसर (1964)
सिटी मोंटेसरी स्कूल मे लगने वाला फीस


सिटी मोंटेसरी स्कूल को दिया गया पुरस्कार
2002 मे UNESCO ने सिटी मोंटेसरी स्कूल को शांति शिक्षा के लिए पुरस्कार दिया था।
2019 मे CMS को Guinness World Record का खिताब दिया गया। क्योंकि इसमे 55 हजार से ज्यादा बच्चे एक साथ पढ़ते थे। इतना बच्चे कभी एक साथ किसी और स्कूल मे नहीं पढ़ते है।
CMS म्यूजिक के क्षेत्र मे Associated Board of the Royal Schools for Music (ABRSM), के साथ संबंधित है, जो की लंदन मे है।
दुनिया के सबसे बड़े स्कूल से संबंधित पूछे गए सवाल (FAQs)
भारत मे सबसे बड़ा स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) है। City Montessori School लखनऊ मे है।
पूरी दुनिया मे सबसे अच्छा स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल है। इस स्कूल मे बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है करीब 55 हजार। पूरी दुनिया सबसे ज्यादा बच्चे इसी स्कूल मे एक साथ पढ़ते है। 55 हजार बच्चों को पढ़ाने के लिए 4500 से ज्यादा स्टाफ काम करते है।
सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ शहर का सबसे बड़ा स्कूल है। इसके 18 शाखाओं पर 55 हजार से ज्यादा बच्चे अध्ययन करते है। सिटी मोंटेसरी स्कूल का फीस नए सत्र मे कक्षा 9 से 10 का फीस 8500 रुपये monthly है। कक्षा 11 से 12 का फीस 9000 रुपये monthly है।
एशिया का सबसे बड़ा स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल (City Montessori School) है। जो की भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे स्थित है।
उत्तर प्रदेश और लखनऊ का सबसे बड़ा स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल है। लखनऊ मे इसके 18 कैंपस है।
उत्तर प्रदेश का सबसे अच्छा स्कूल कानपुर के ‘बिलबाँग हाई इंटरनेशनल स्कूल’ (Billabong High International School) को माना जाता है। बिलबाँग हाई इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर में स्थित केवल उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि भारत के सबसे बेहतरीन स्कूलों में माना जाता है।