Ok Google! Chand Dharti Se Kitna Dur Hai? | चाँद धरती से कितना दूर है? | Chand ka bhar kitna hai | Prithvi Chand se kitni badi hai | moon earth se kitna dur hai
आज कल गूगल ने अपने वॉयस सर्च फीचर इम्प्रूव करने के लिए लोगों से यह ज्यादा से ज्यादा उपयोग करवाने के लिए एक विज्ञापन को निकाला है। जिसमे एक लड़की गूगल असिस्टेंस से “ओके गूगल” कहकर गूगल से पूछती है -” चाँद धरती से कितना दूर है? “Ok Google! Chand Dharti Se Kitna Dur Hai?
आज के इस पोस्ट मे इस सवाल चाँद धरती से कितना दूर है? के बारे मे जानने वाले है। जिसको भी सौरमंडल, अंतरिक्ष, ग्रहों और उपग्रहों मे ज्यादा जानने की इच्छा होती है। उन्हें इन सब सवालों मे रुचि ज्यादा रहती है। और ऐसे लोग ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते है।
यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Table of Contents
Ok Google! Chand Dharti Se Kitna Dur Hai?


आपके जानकारी के लिए बता दूँ, चाँद धरती से 3 लाख 84 हजार 4 सौ 3 किलोमीटर (3,84,403) दूर है। अंकों मे कहे तो चाँद पृथ्वी से 3,84,403 किलोमीटर दूर है। चंद्रमा इकलौता पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है। मून (Moon) सौरमंडल का एक ऐसा उपग्रह है जो सूर्य के बाद सबसे ज्यादा चमकता है।
चंद्रमा और धरती के बीच की सदैव एक सी नहीं बनी रहती है। इनके बीच की दूरी मे अंतर आता रहता है। जैसे की पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सबसे नजदीक की दूरी 362,600 किमी होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है तब 405,400 किमी की दूरी होती है।
चाँद सौरमंडल मे 5वां सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह (Natural Satellite) है। सौरमंडल मे गैनिमेड सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है जो कि बृहस्पति ग्रह का चंद्रमा है।
चंद्रमा एक भारी द्रव्यमान उपग्रह है जिसमे लोहे की मात्रा अधिक है। इसी कारण से चाँद के गुरुत्वाकर्षण का असर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा के चक्कर लगाने से समुंदरों मे ज्वारीय स्थिति उत्पन्न होती है।
वैज्ञानिकों के तथ्य के अनुसार पृथ्वी के बनने के कुछ करोड़ों साल बाद चंद्रमा का जन्म हुआ। वैज्ञानिकों के अनुसार आज से 4.50 अरब साल पहले चाँद अस्तित्व मे आया था।
चंद्रमा के होने से पृथ्वी रुकी हुई है। इसी के कारण से पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगता है।


यह भी पढे:- सौरमंडल के इन दो ग्रहों पर होती है हीरो कि बारिश
चंद्रमा के पास खुद का प्रकाश नहीं है ये सूर्य के प्रकाश से चमकता है। चंद्रमा का सिर्फ एक ही भाग हम पृथ्वी से देखते है वो इसीलिए क्योंकि चाँद टाइडली लॉक है। (टाइडली लॉक का मतलब A पिंड जिसका चक्कर लगाने वाला पिंड B है। अब पिंड A से हम पिंड B के चारों ओर के भाग को नहीं देख सकते है। क्योंकि पिंड B का एक भाग चक्कर लगाते हुए पिंड A के तरफ जाता ही नहीं सिर्फ एक भाग के तरफ से घूमता है।)
चंद्रमा को पृथ्वी का पूरा एक चक्कर लगाने मे 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 11.5 सेकंड लगता है। चंद्रमा को अपने अक्षीय धुरी पर पूरा एक चक्कर लगाने मे 29 दिन 12 घंटे 44 मिनट 2.9 सेकंड का समय लगता है।
चंद्रमा को करीब से जानने के लिए पहली बार सोवियत संघ अमेरिका का लुना 1 अंतरिक्ष यान को भेजा गया था। लुना 1, 1958 मे भेजा गया था और चाँद के सबसे करीब जाने वाला पहला मानव निर्मित मिशन था। इसके बाद कई लुना मिशन के तहत यान को भेजा गया।
21 जुलाई, 1969 मे अपोलो 11 अंतरिक्ष यान से पहली बार नील आर्मस्ट्रांग ने अपना कदम चाँद पर रखा था। यह दूसरी दुनिया मे मानव द्वारा उठाया गया पहला कदम था। इसके बाद कई लोग चंद्रमा पर जाने के साक्षी हुए।
चंद्रमा पर पृथ्वी के तुलना मे गुरुत्वाकर्षण 1/6 का भाग है। यानि किसी पिंड का भार पृथ्वी पर 36 किग्रा है तो वो चाँद पर 6 किग्रा ही होगा।
चाँद पर 1 किमी से ज्यादा बड़े और 10 किमी से गहरे गड्ढे है। इन्हें क्रैटर कहा जाता है। क्रैटर क्षुद्रग्रह और धूमकेतु के टकराने से बनते है। इस तरह के छोटे और बड़े क्रैटर चाँद पर 3 लाख से ज्यादा होने की संभावना है।
यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?
Chand Se Privthi Kuch is Tarah Dikhai Deti Hai


अगर आपसे कोई पूछे चाँद से पृथ्वी कैसे दिखाई देती है या चाँद से पृथ्वी का नजारा कैसा होता है? तो आप इस फोटो को दिखा सकते है।
चाँद धरती से कितना दूर है? जुड़े फ़ैक्टस (FAQ’s)
Ans : चाँद धरती से 3 लाख 84 हजार 4 सौ 3 किलोमीटर दूर है।
Ans : चूकि चंद्रमा और धरती के बीच की दूरी 3 लाख 84 हजार किमी है तो महज 1.3 सेकंड मे चंद्रमा से प्रकाश पृथ्वी पर आ जाता है।
Ans : मोनस ह्यूजेंस चंद्रमा का सबसे ऊंचा पहाड़ है। इसकी ऊंचाई 18,046 फीट है, माउंट एवरेस्ट की आधी से अधिक ऊंचाई! पर्वत का नाम क्रिस्टियन ह्यूजेंस के नाम पर रखा गया है, जो एक डच खगोलविद है, जिसने टाइटन, शनि के सबसे बड़े चंद्रमा की खोज की थी।
Ans : चंद्रमा का भार 7.342×1022 kg है।
Ans : चाँद पर दिन के समय का अत्यधिक तापमान 127 डिग्री सेल्सियस तथा रात मे शून्य डिग्री से – 193 डिग्री सेल्सियस हो जाता है।
Ans : चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने मे 27.3 दिनों का समय लेता है।
Ans : चाँद पर जीवन संभव नहीं है क्योंकि चाँद पर कोई वातावरण नहीं है, जल, हवा और जीवन जीने के लिए जरूरी चीजे उपलब्ध नहीं है।
Ans : अगर आप चाँद खड़े होकर पृथ्वी को देखते है तो पृथ्वी एक बड़े नीली फूटबाल जैसे दिखाई देती है। पृथ्वी चाँद से चार गुना से ज्यादा बड़ी है।
Ans : पृथ्वी हमारे प्राकृतिक उपग्रह चाँद से लगभग चार गुना ज्यादा बड़ी है।