नमस्कार दोस्तों, आज आप जानेंगे Bharat Ka Sabse Bada Jila Aur Sabse Chota Jila Kaun Sa Hai? (2023 में) भारत में जैसे जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर बड़ा राज्य और छोटा राज्य होता है ठीक इसी प्रकार भारत में सबसे बड़ा जिला और सबसे छोटा जिला होता है।
ये तो जनरल नालेज का सवाल है परंतु हम आपको विस्तार से जानकारी देने वाले है। क्योंकि भारत जनसंख्या के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
भारत के कुछ ऐसे भी जिले है जिनका नाम दूसरे देश के शहरों के समान है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी जिले है जिनका नाम दो राज्यों में एक ही है।
आइए जानते है – Bharat Me Sabse Bada Jila Aur Sabse Chota Jila Kaun Sa Hai 2022 me
यह भी पढे:- भारत में कितने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश है?
Table of Contents
वर्तमान में भारत में कुल कितने जिले है? (2023 में)
आप के जानकारी के लिए बता दे वर्तमान (2022 में) भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश के कुल जिलों को मिलाकर 744 जिले है। इन जिलों में छोटे और बड़े जिले मिले हुए है। 2001 के जनगणना के अनुसार भारत में कुल 593 जिले थे परंतु 2011 जनगणना के अनुसार जिलों की संख्या बढ़कर 640 हो गई।
जिले में शासन व्यवस्था और राजस्व कोश को बनाए रखने का काम जिलाअधिकारी यानि कि डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रैट का होता है। साथ ही एक जिला में पुलिस अधीक्षक (SP) का कार्य वहाँ के कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है। एक एसपी एक जिले के ला एण्ड ऑर्डर को फॉलो करता है। जिले के वन विभाग और पर्यावरण संरक्षक के लिए भारतीय वन सेवा के द्वारा एक उप वन संरक्षक अधिकारी को नियुक्त किया जाता है।
यह भी पढे:- सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?
वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? (2023 में)
क्षेत्रफल के आधार पर भारत में वर्तमान में सबसे बड़ा जिला पश्चिमी भारत का गुजरात राज्य का कच्छ जिला है। कच्छ जिला का मुख्यालय भुज है। कच्छ जिला का क्षेत्रफल 45,674,वर्ग किमी है। इसी कारण कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है। कच्छ की जनसंख्या 3 लाख है जिसमें 10 तहसील, 939 गाँव और 6 नगरपालिकाएं है। क्षेत्रफल के आधार पर अगर देखा जाए तो लेह सबसे बड़ा जिला है परंतु लेह का ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान और चीन के कब्जे में है।
आइए क्षेत्रफल के आधार पर जानते है भारत के 10 सबसे बड़े जिलों के नाम
क्रम संख्या | राज्य का नाम | जिला का नाम |
---|---|---|
1. | गुजरात | कच्छ जिला |
2. | लद्दाख | लेह जिला |
3. | राजस्थान | जैसलमेर जिला |
4. | राजस्थान | बीकानेर जिला |
5. | राजस्थान | बाड़मेर जिला |
6. | राजस्थान | जोधपुर जिला |
7. | आंध्रप्रदेश | अनंतपुर जिला |
8. | राजस्थान | नागौर जिला |
9. | आंध्रप्रदेश | कुरनूल जिला |
10. | आंध्रप्रदेश | प्रकाशम जिला |
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य का कच्छ जिला है। जिसका क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का लेह जिला है। जिसका क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का जैसलमेर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का बीकानेर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 30,247 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का पचवाँ सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का बाड़मेर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 28,387 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का जोधपुर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 22,850 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सातवाँ सबसे बड़ा जिला आंध्र प्रदेश राज्य का अनंतपुर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 19,130 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का आठवाँ सबसे बड़ा जिला राजस्थान राज्य का नागौर जिला है। जिसका क्षेत्रफल 17,718 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का नौवां सबसे बड़ा जिला आंध्र प्रदेश राज्य का कुरनूल जिला है। जिसका क्षेत्रफल 17,658 वर्ग किलोमीटर है।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का दसवां सबसे बड़ा जिला आंध्र प्रदेश राज्य का प्रकाशम जिला है। जिसका क्षेत्रफल 17,626 वर्ग किलोमीटर है।
जनसंख्या के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? (2023 में)
क्रम संख्या | राज्य | सबसे बड़ा जिला | जनसंख्या |
---|---|---|---|
1. | महाराष्ट्र | ठाणे | 1.11 करोड़ |
2. | पश्चिम बंगाल | उत्तर चौबीस परगना | 1 करोड़ |
3. | कर्नाटक | बैंगलोर | 96.22 लाख |
4. | महाराष्ट्र | पुणे | 94.29 लाख |
5. | महाराष्ट्र | मुंबई उपनगरीय | 93.57 लाख |
6. | पश्चिम बंगाल | दक्षिण चौबीस परगना | 81.62 लाख |
7. | पश्चिम बंगाल | वर्धमान | 77.18 लाख |
8. | गुजरात | अहमदनगर | 72.14 लाख |
9. | पश्चिम बंगाल | मुर्शिदाबाद | 71.04 लाख |
10. | राजस्थान | जयपुर | 66.26 लाख |
वर्तमान में भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है? (2023 में)
क्षेत्रफल के हिसाब से वर्तमान में भारत का सबसे छोटा जिला भारत का केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी का माहे जिला है। माहे जिला का क्षेत्रफल सिर्फ 8.69 वर्ग किमी ही है। यह जिला अरब सागर के किनारे बसा हुआ है।
क्रम संख्या | राज्य | सबसे छोटे जिले | वर्ग क्षेत्रफल (किमी) |
---|---|---|---|
1. | पुडुचेरी | माहे | 8.69 |
2. | पुडुचेरी | यनाम | 20 |
3. | दिल्ली | मध्य दिल्ली | 25 |
4. | लक्षद्वीप | लक्षद्वीप | 32.62 |
5. | दमन और दीव | दीव | 40 |
6. | दिल्ली | नई दिल्ली | 42.7 |
7. | दिल्ली | उत्तर दिल्ली | 59 |
8. | दिल्ली | उत्तर पूर्व दिल्ली | 62 |
9. | दिल्ली | पूर्वी दिल्ली | 64 |
10. | दमन और दीव | दमन | 72 |