2023 Andhra Pradesh Me Kitne Jile Hai: – आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण भारत में स्थित भारत में क्षेत्रफल के अनुसार सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश जनसंख्या के अनुसार भारत का पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है।
आंध्र प्रदेश के सटे राज्यों की बात करे तो उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तामिलनाडु और पश्चिम में कर्नाटक राज्य से घिरा हुआ है। आंध्र प्रदेश को प्राचीन समय से ही ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। क्योंकि यहाँ पर 80 प्रतिशत तक चावल की खेती होती है।
18 फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने आंध्र प्रदेश में से एक नए राज्य के रूप में तेलंगाना को घोषित किया है। तेलंगाना राज्य बनने के पहले आंध्र प्रदेश में कुल 23 जिले थे, जब तेलंगाना राज्य को अलग किया गया तो आंध्र प्रदेश को 13 जिले मिले और तेलंगाना को 10 जिले मिले थे।
गुजरात (समुन्द्र तट 1600 किमी) के बाद आंध्र प्रदेश का समुन्द्र तट भारत का सबसे लंबा समुन्द्र तट है जिसकी लंबाई 972 किमी है।
यह भी पढे:- उत्तर प्रदेश में कितने जिले है?
2023 आंध्र प्रदेश में कितने जिले है? | How Many District in Andhra Pradesh?
2022 वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश राज्य में कुल 13 जिले है। यहाँ की सरकार ने इन्हीं 13 जिलों में से 13 और नए जिले बनाने का प्रावधान रख चुकी है तब आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले हो जाएंगे। हालाकी अभी यह पास नहीं हुआ है। आखिरी बार आंध्र प्रदेश में 1979 में नए जिले का निर्माण किया गया था। उस वक्त आंध्र प्रदेश अविभाजित राज्य था। 1979 में विजयनगरम जिला बनाया गया था।
वर्तमान समय की बात करे तो आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा (अमरावती) है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर विशाखापट्टनम है।
यह भी पढे:- उत्तराखंड में कितने जिले है?
आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के नाम | List of District in Andhra Pradesh State
क्रम संख्या | आंध्र प्रदेश के जिले | हेड्कॉर्टर | क्षेत्रफल (किमी) |
---|---|---|---|
1. | अनंतपुर | अनंतपुर | 19,130 |
2. | चित्तूर | चित्तूर | 15,152 |
3. | पूर्व गोदावरी | काकीनाड़ा | 10,807 |
4. | गुन्टूर | गुन्टूर | 11,391 |
5. | कडप्पा | कडप्पा | 15,359 |
6. | कृष्णा | विजयवाड़ा | 8,727 |
7. | कुरनूल | कुरनूल | 17,658 |
8. | श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर | नेल्लोर | 13,076 |
9. | प्रकाशम | ओंगोले | 17,626 |
10. | श्रीकाकुलम | श्रीकाकुलम | 5,837 |
11. | विशाखापट्टनम | विशाखापट्टनम | 11,161 |
12. | विजयनगरम | विजयनगरम | 6,539 |
13. | पश्चिम गोदावरी | एलुरु | 7,742 |
आंध्र प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से वर्तमान समय में सबसे बड़ा जिला अनंतपुर और सबसे छोटा जिला श्रीकाकुलम है।
यह भी पढे:- भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है?
आंध्र प्रदेश राज्य का आधिकारिक राज्य चिन्ह
राज्य भाषा | तेलुगू |
राज्य प्रतीक | पूर्ण कुंभ |
राज्य गीत | मा तेलुगू तल्लि की |
राज्य पशु | चिंकारा |
राज्य पक्षी | नीलकंठ |
राज्य पेड़ | नीम |
राज्य खेल | कबड्डी |
राज्य नृत्य | कुचिपूड़ी |
राज्य फूल | कुमुद |
यह भी पढे:- जम्मू कश्मीर में कितने जिले है?